{"_id":"66e783203f6130eb3e0def20","slug":"the-fire-in-the-shoe-warehouse-reached-the-stove-shop-eight-gas-cylinders-burst-lucknow-news-c-13-knp1002-875480-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूते के गोदाम में लगी आग चूल्हे की दुकान तक पहुंची, फटे आठ गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूते के गोदाम में लगी आग चूल्हे की दुकान तक पहुंची, फटे आठ गैस सिलिंडर
विज्ञापन
नगराम के हरदोइया बाजार में जूते के गोदाम में लगी आग।
लखनऊ। नगराम में रविवार रात हरदोइया बाजार में स्थित जूते के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने गोदाम के बगल में रसोई गैस चूल्हे की मरम्मत की दुकान को भी अपनी चपेट ले लिया। दुकान में अवैध तरीके से छोटे गैस सिलिंडर में रिफिलिंग का काम भी होता था। आग से दुकान में रखे आठ सिलिंडर फट गए। हादसे में गोदाम व दुकान की छतें उड़ गईं। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ी की मदद से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में झुलसे दुकान मालिक के बेटे प्रभात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मितौली निवासी पंकज वर्मा का हरदोई बाजार में जूते का गोदाम और चूल्हे की मरम्मत की दुकान है। यहां गैस रिफिलिंग का भी काम होता था। रविवार को पंकज दुकान पर मौजूद नहीं थे। उनका बेटा प्रभात उर्फ नान रात आठ बजे गोदाम के बाहर लेटा हुआ था। तभी अचानक गोदाम से आग की लपटें उठते देख वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रभात जब गोदाम में दाखिल हुए तो देखा कि सारा सामान जल रहा था। आननफानन वह आग बुझाने में जुट गए। मगर लपटें तेज होने के कारण वह झुलस गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में पहुंचाया।
बाइक शोरूम के चटके शीशे
कुछ ही देर में गोदाम में लगी आग की भयानक लपटों ने चूल्हे की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे दुकान में रखे घरेलू गैस सिलिंडर एक के बाद एक तेज धमाके के साथ फटने लगे। धमाके के कारण पूरे गांव में दहशत छा गई और दुकान व गोदाम की छत तक उड़ गईं। जबकि पास में स्थित बाइक शोरूम की शीशे तक चिटक गए।
विज्ञापन
गंगागंज-हरदोइया मार्ग रहा बंद
घटना के चलते पुलिस ने गंगागंज गंज-हरदोईया रोड मार्ग रहा बंद कर दिया। इस कारण राहगीरों को करीब डेढ़ घंटे तक समस्या का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंचाया गया।
डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल
लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी। आरोप है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकलकर्मी तीन गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।