केशव मौर्य ने ली चुटकी: अखिलेश सपा के मुखिया हैं, उन्हें अखिलेश-वखिलेश कहना ठीक नहीं, जानिए पूरा मामला
मप्र के चुनाव में सपा को सीट ना दिए जाने पर अखिलेश के बयान पर जब कमलनाथ से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने ऐसा रिक्शन दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मध्य प्रदेश के चुनावी सीटों को लेकर चल रही खींचतान में बीजेपी ने एंट्री ली है। यूपी के डिप्टी सीए केशव मौर्य ने इस मामले में अखिलेश का पक्ष लेते हुए व्यंग्य किया है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुप्पी तोड़ी है। केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया हैं अखिलेश यादव। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ का उनको अखिलेश-वखिलेश कहना उचित नहीं हैं। उनका नाम सम्मान से लिया जाना चाहिए।
अरे भाई छोड़ो अखिलेश, वखिलेश को : कमलनाथ
मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच टिकटों का बंटवारा नहीं होने से दोनों ही पार्टियों में खटास बढ़ती जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मध्य प्रदेश कांग्रेस पर तीखे हमले के बाद पूर्व सीएम व पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उनके नाम से ही पल्ला झाड़ लिया। मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहा कि एमपी विधानसभा चुनाव का माहौल बहुत अच्छा है, हम उम्मीद से भी बेहतर संख्या से जीतेंगे। मीडिया ने अखिलेश यादव की नाराजगी पर सवाल दाग तो कमलनाथ बोले ''''अरे छोड़ो अखिलेश-वखिलेश को''''।
कमलनाथ का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला यहीं थमने वाला नहीं है। भले बात अभी मप्र चुनाव को लेकर हो रही है। राजनीति के पंडितों का मानना है कि कमलनाथ के अखिलेश वखिलेश वाले बयान के दूरगामी परिणाम होंगे। इसका असर लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन पर भी पड़ेगा, जिसमें कांग्रेस के साथ सपा सहित अन्य दल शामिल हैं।
अजय राय को अखिलेश ने कहा चिरकुट
अजय राय के बयान पर जब पत्रकारों ने अखिलेश से प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि वह इंडिया की किसी मीटिंग में नहीं थे। वहां गठबंधन को लेकर क्या बातें हो रही हैं उन्हें नहीं मालूम। कांग्रेस को ऐसे चिरकुट नेताओं को इस मसले पर बयान देने से रोकना चाहिए।
अजय राय ने रखा अपना पक्ष
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्होंने कभी भी सपा के किसी भी नेता के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया। लेकिन, जो लोग (अखिलेश यादव) अपने पिता का सम्मान नहीं कर पाए, उनसे बेहतर भाषा की क्या उम्मीद की जाए। जबकि हमारी संस्कृति में पिता और गुरु को भगवान के समान माना गया है।