{"_id":"6aa9b4d30c51b6ca4b0b8402","slug":"the-female-students-recorded-their-statements-for-six-hours-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1922187-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छात्राओं ने छह घंटे तक दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छात्राओं ने छह घंटे तक दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के एपी सेन सभागार में गत 10 सितंबर को ‘युवा संसद’ के आयोजन के दौरान छात्राओं के साथ अभद्रता के मामले में मंगलवार को विवि की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता तीन छात्राओं के साथ उसकी पक्ष के छह छात्र भी बयान दर्ज कराने पहुंचे। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ बयान दर्ज करने का सिलसिला देर शाम सात बजे तक चला। इन छात्र-छात्राओं ने उस दिन हुई घटना के साक्ष्य के रूप में आईसीसी के सामने फोटो, वीडियो और ऑडियो भी प्रस्तुत किए।
युवराष्ट्र नामक एक संगठन की ओर से विश्वविद्यालय में गत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया था। इसके लिए विवि का एपी सेन सभागार बुक किया गया था, जिसमें विवि के सभी छात्रावासों और शहर के अन्य कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पुरस्कार वितरण के समय एक पक्ष ने घोषित किए गए परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाया जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान कुछ छात्राओं ने कपड़े फाड़ने, गलत नीयत से छूने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पीड़ित छात्राओं ने रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर कार्रवाई के लिए लिखित रूप से शिकायत की थी।
कुलसचिव ने बताया कि प्रॉक्टर को मामले की जांच सौंपी गई थी। इस मामले में छह छात्रों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही यह मामला विवि की आंतरिक शिकायत समिति को सौंप दिया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को प्रॉक्टर कार्यालय में आईसीसी ने बयान के लिए एक ही पक्ष के छात्र-छात्राओं को बुलाया था। इस दौरान शिकायतकर्ताओें ने पांच सदस्यीय आईसीसी को यह भी बताया कि उन्होंने अभद्रता की शिकायत वहां मौजूद शिक्षकों से भी की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया तो पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं को मिल रहीं धमकियां
छात्राओं ने आईसीसी को बताया कि उनसे अभद्रता की गई और विरोध करने पर उनके साथ आए अन्य छात्रों से भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित छात्रों ने इसके प्रमाण भी प्रस्तुत किए। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां भी दी जा रही हैं। इससे वे काफी डरे-सहमे हैं और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इस मामले में लविवि के पांच छात्रों पर आरोप लगाया गया है। आईसीसी का कहना है कि जल्द ही दूसरे पक्ष को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद रिपोर्ट कुलसचिव को सौंपी जाएगी।
छह छात्रों पर हो सकती है निलंबन की कार्रवाई
विवि सूत्रों की माने तो आरोपी छह छात्रों ने विवि की ओर से दिए गए नोटिस का जवाब दे दिया है। ये सभी छात्र लखनऊ विवि के ही हैं। मंगलवार देर शाम प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईसीसी ने अपनी जांच रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी है। एक-दो दिन में इन आरोपी छह छात्रों पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है। इन छात्रों के अलावा एक अन्य छात्र का भी नाम लिया जा रहा है जिसने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।