फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The family did not come to collect the body of Girdhari, Lucknow police reached Varanasi

गिरधारी का शव लेने नहीं आए परिवारीजन, वाराणसी पहुंची लखनऊ पुलिस

Wed, 17 Feb 2021 04:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Feb 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
The family did not come to collect the body of Girdhari, Lucknow police reached Varanasi
गिरधारी, एनकाउंटर स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विभूतिखंड थानाक्षेत्र में रविवार रात हुए मुठभेड़ में गिरधारी उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया की मौत हो गई। कागजी कार्यवाही के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम सोमवार देर शाम को कराया गया। लेकिन शव अभी भी पोस्टमार्टम हाउस में  पड़ा है। पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क किया। तो पिता ने तबियत खराब होने की बात कही। इसके बाद पुलिस की एक टीम वाराणसी के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह केमुताबिक रविवार रात को दरोगा की सर्विस पिस्तौल छीनकर भागते समय मुठभेड़ में कठौता गैंगवार का मुख्य आरोपी गिरधारी उर्फ डॉक्टर की मौत हो गई। उसका शव सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। देर शाम को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरधारी का डीएनए भी सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस परिवारीजनों का इंतजार करती रही। लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद पिता से संपर्क किया गया। गिरधारी के पिता डग्गर विश्वकर्मा ने कहा कि वह आधे रास्ते पहुंचे थे। तभी उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके कारण वापस घर चले गये। इसके बाद विभूतिखंड थाने की पुलिस टीम को वाराणासी के चोलापुर थानाक्षेत्र के लखनपुर भेजा गया। जहां परिवारीजनों को कागजी कार्यवाही करने व शव के अंतिम संस्कार के  लिए नोटिस रिसीव कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत की पत्नी पहुंची थाने
कठौता गैंगवार में मारे गये मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ट उप प्रमुख अजीत सिंह का परिवार पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है। अजीत की पत्नी रानू सिंह अपने बच्चों के साथ विभूतिखंड थाने में मंगलवार दोपहर को  पहुंची। वहां प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस व प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर उन्होंने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पूरा भरोसा है कि उनकेपति की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed