{"_id":"671197a07dbd0bb73500bd96","slug":"the-department-woke-up-when-the-pond-was-half-covered-lucknow-news-c-13-1-lko1103-918255-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जब आधा पट गया तालाब तब जागा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जब आधा पट गया तालाब तब जागा विभाग
विज्ञापन
लखनऊ। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के कंचनपुर मटियार में सन सिटी के पास सरकारी तालाब को पाट दिया गया। इसकी भनक नगर निगम को नहीं लगी। नगर निगम का संपत्ति विभाग बृहस्पतिवार को तब जागा जब लोगों ने प्रदर्शन किया और पूर्व पार्षद ने तालाब पाटने की शिकायत विभाग में की। साथ ही कंट्रोल रूम में फोन करके पुलिस को भी सूचना दी।
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के पूर्व पार्षद रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिन से रात के तालाब की जमीन कब्जा करने के लिए मिट्टी गिराई जा रही थी। तालाब की जमीन करीब 50 हजार वर्ग फीट है। इसमें करीब 200 ट्रक मिट्टी डालकर करीब 20 हजार वर्ग फीट को पाट दिया गया है। लोग शिकायत कर रहे थे, पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
इस पर उन्होंने नगर निगम व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। नगर निगम के लेखपाल व पुलिस टीम पहुंची तो तालाब पाटने वाले भाग गए। नगर निगम के तहसीलदार अरविंद पांडेय ने बताया कि लेखपाल को भेजा गया था। पता चला कि है कि तालाब को पाटने की प्रयास हो रहा था। चिनहट थाने में लेखपाल राजू सोनी ने तहरीर दी है।