{"_id":"68a8ca48e5ac70d35c0048a0","slug":"the-department-will-conduct-an-internal-investigation-into-the-suicide-case-of-a-rural-postal-worker-lucknow-news-c-13-knp1050-1348759-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्रामीण डाक सेवक की खुदकुशी मामले की आंतरिक जांच करवाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्रामीण डाक सेवक की खुदकुशी मामले की आंतरिक जांच करवाएगा विभाग
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो।
लखनऊ। महानगर डाकघर में ग्रामीण डाक सेवक अंकित के खुदकुशी करने के मामले की विभाग आंतरिक जांच करवाएगा। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।
सहयोगियों ने आरोप लगाया था कि अंकित अफसरों की प्रताड़ना से परेशान था। उससे दिन में डाक सेवा व रात में चौकीदारी का काम लिया जाता था। इसके अलावा अफसर उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी देते थे। प्रवर डाक अधीक्षक सचिन चौबे ने इन आरोपों को गलत बताया है, लेकिन डाक विभाग जांच की तैयारी कर रहा है।
मामले में दोषी पाए जाने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि तीन सदस्यीय समिति सोमवार से पड़ताल शुरू करेगी। महानगर डाकघर के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ के अलावा टीम अंकित के परिजनों से भी बातचीत करेगी।