फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose, the child was found dead in another room

Lucknow News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दूसरे कमरे में मृत मिला बालक

Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose, the child was found dead in another room
जांच करती पुलिस।
महोली। कस्बे में नया जलालपुर वार्ड के जलालपुर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। दूसरे कमरे में सात माह के पुत्र का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। ससुरालीजनों का कहना है कि महिला ने बालक की हत्या कर खुदकुशी कर ली। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि पति के साथ मिल ससुरालीजनों ने दोनों की हत्या कर दी है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रूबी (24) का शव कमरे में साड़ी से बने फंदे के सहारे लटका मिला। दूसरे कमरे में रूबी के सात माह के बेटे अनुराग का शव पड़ा था। सास कलावती के अनुसार वह और उनकी पोती पिंकी घर के बाहर बनी छोटी सी दुकान पर थीं। रूबी के पति विजय जानवरों का चारा लेने खेत गए थे। जब वह खेत से लौटे तो उन्होंने शव फंदे से लटके देखा। इस पर विजय ने रूबी के मायके पक्ष को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

गांव आए खीरी के पसिगवां के जमका गांव निवासी रूबी के पिता खुशीराम ने शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ महोली दीपक सिंह व इंस्पेक्टर दिलीप चौबे ने जांच करते हुए परिजनों के बयानों को दर्ज किया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मायके पक्ष ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग पक्षों की जांच कर रही है पुलिस
पिता खुशीराम का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री व नाती की हत्या कर दी है। पांच साल पहले विवाह हुआ था। उनकी नाती पिंकी साढ़े तीन साल की है। आरोप है कि अनुराग के पैदा होने के बाद से विवाहिता एक बीमारी से परेशान थी। वह अपने पति से इलाज के लिए बार-बार कहती थी। इस पर विवाद भी होता था। वहीं दिव्यांग कलावती का कहना है कि रूबी ने पिंकी को भी मारने की कोशिश की थी। लेकिन वह भागती हुई दुकान पर आ गई थी। उसने अपनी मां की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed