फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The confluence begins... A great confluence of cultures on the banks of the Gomti River on 24th and 25th

Lucknow News: संगम का आगाज... 24, 25 को गोमती तट पर संस्कृतियों का महाकुंभ

Thu, 11 Dec 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The confluence begins... A great confluence of cultures on the banks of the Gomti River on 24th and 25th
संगम-2025 कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पहुंचे विभिन्न समाज के लोग।
लखनऊ। गंगा-जमुनी तहजीब की संस्कृति पर बसी लखनऊ नगरी एक बार फिर संस्कृतियों के संगम की साक्षी बनने जा रही है। गोमती रिवरफ्रंट पर 24 और 25 दिसंबर को विभिन्न समाज के लोग अपनी विशेषताओं के साथ रूबरू होंगे। आयोजन की तैयारियों के लिए बुधवार को डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन

अमर उजाला और संस्कृति विभाग के साझा आयोजन के तहत गोमती रिवरफ्रंट स्थित चटोरी गली में संगम-2025 कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य लखनऊ में बसे देशभर के राज्यों व संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले नागरिकों को एक मंच पर लाना है। इसमें बंगाल, महाराष्ट्र, उड़ीसा, केरल, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्यों का प्रतिनिधित्व रहेगा।
विज्ञापन

आयोजन में हर समाज के लोग अपने खान-पान के स्टॉल लगाएंगे। वे परंपरागत वेशभूषा में भी नजर आएंगे। समारोह का उद्धाटन पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों के मंत्री नजर आएंगे। विभिन्न समाजों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप करें

अमर उजाला का यह कार्यक्रम सभी के लिए है। विभिन्न समुदाय या फिर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आयोजन से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 7617566164 पर व्हाट्सएप से संपर्क किया जा सकता है।

इनकी रही सहभागिता

अरुंधती राय और हिमांशु महापात्र- उड़िया समाज, सुरेश छबलानी- सिंधी समाज, मनमोहन सिंह हैप्पी- पंजाबी समाज, ऋषभ कुमार जैन- जैन समाज, देवेंद्र कुमार मिश्रा- इस्कॉन मंदिर, कौस्तुभ आनंद चंदोला- पर्वतीय महापरिषद, गणेश चंद्र जोशी- पर्वतीय महापरिषद, महेंद्र सिंह रावत- पर्वतीय महापरिषद, गजानन पाटिल- मराठी समाज, सागर जाधव- मराठी समाज, विनोद माहेश्वरी- राजस्थानी समाज, मीठू राय- बंगाली समाज, वेद प्रकाश राय- भोजपुरी समाज, जेंसन जेम्स- केरल समाज।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed