फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The committee will keep an eye on the names increased, cut and modified in the voter list

उपचुनाव : मतदाता सूची में बढ़े, कटे और संशोधित नामों पर नजर रखेगी समाजवादी पार्टी

Fri, 10 Jun 2022 05:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Jun 2022 05:29 PM IST
सार

विधान सभा चुनाव के बाद हुई समीक्षा में यह बात सामने आई कि हर बूथ पर पार्टी के समर्थकों के नाम मतदाता सूची से गायब थे, जिसकी वजह से कई बूथों पर दो से पांच वोट का अंतर रहा है।

विज्ञापन
The committee will keep an eye on the names increased, cut and modified in the voter list
मतदाता सूची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी मतदाता सूची में बढ़े, कटे और संशोधित नामों को लेकर सतर्क है। आजमगढ़ व रामपुर के जिलाध्यक्षों व अन्य नेताओं ने इन वोटों पर निगाह रखने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए दोनों लोकसभा क्षेत्र में अलग से कमेटी बनाने को कहा है।

विज्ञापन


विधान सभा चुनाव के बाद हुई समीक्षा में यह बात सामने आई कि हर बूथ पर पार्टी के समर्थकों के नाम मतदाता सूची से गायब थे, जिसकी वजह से कई बूथों पर दो से पांच वोट का अंतर रहा है। लोकसभा उपचुनाव में पार्टी ने इस खामी को दूर करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्देश दिया है कि दोनों लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को मतदाता सूची दी जाएगी।
विज्ञापन


इसमें विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची के साथ 12 मार्च से 25 मई 2022 तक बढ़े, कटे और संशोधित नाम की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सूची बूथवार होगी जिसका पार्टी के पदाधिकारी सत्यापन करेंगे। फिर नए जुड़ने वाले मतदाताओँ से घर-घर जाकर मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी वाले बूथ पर ही वोट डालेंगे मतदानकर्मी
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह भी बताया है कि मतदान कर्मियों के वोट पर भी निगाह रखी जाए। मतदान कर्मी अपनी ड्यूटी वाले मतदान केंद्र पर इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के आधार पर वोट डालेंगे। इस बार वे पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं करेंगे। बूथ पर पोलिंग एजेंट बनने वाले को मतदान कर्मी के मतदान के बारे में भी जानकारी दे दी जाए ताकि किसी तरह का विवाद न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed