फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The committee will investigate the purchase of medicines and lenses from outside

Lucknow News: बाहर से दवाएं लेंस मंगवाने की जांच करेगी कमेटी

Tue, 07 Apr 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The committee will investigate the purchase of medicines and lenses from outside
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के नेत्र रोग विभाग में बाहर से दवाएं-लेंस मंगवाने के मामले को संस्थान प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कुलपति सोनिया नित्यानंद के निर्देश पर सोमवार को तीन सदस्यीय जांच समिति बना दी गई। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्षता पैरामेडिकल संकाय के डीन प्रो. केके सिंह करेंगे। समिति में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार और जनरल सर्जरी विभाग के डॉ. सुरेंद्र कुमार को भी शामिल किया गया है। समिति इसी महीने अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन




दाहिनी आंख में थी समस्या, जांच में बताई बाईं में

काकोरी के जेहटा निवासी 57 वर्षीय गीता कश्यप को दाहिनी आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। आरोप है कि केजीएमयू में हुई अल्ट्रासाउंड जांच में बाईं आंख में समस्या बताई गई। मरीज को सर्जरी के नाम पर सादे कागज पर दवाओं की सूची थमाई गई और एक खास मेडिकल स्टोर से लेंस, दवाएं लाने के लिए कहा गया, जबकि मरीज आयुष्मान भारत योजना की लाभार्थी है। उसे इसका भी लाभ नहीं दिया गया। केजीएमयू की कार्यशैली से आहत गीता कश्यप ने सोमवार को सीतापुर रोड स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। पति गणेश कश्यप का कहना है कि ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed