फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The colors of Kathak and culture are mingled in the festival of colours.

Lucknow News: रंगोत्सव में घुले कथक और संस्कृति के रंग

Wed, 11 Mar 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The colors of Kathak and culture are mingled in the festival of colours.
राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम रंगोत्सव के नाम रही।
लखनऊ। कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मंगलवार की शाम रंगोत्सव के नाम रही जिसमें कथक और संस्कृति के रंग घुले। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, नारी सशक्तीकरण और लखनऊ की समृद्ध ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत के दर्शन हुए। अनुज अर्जुन मिश्रा डांस कंपनी और अकादमी ऑफ डांस एंड एक्सप्रेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कथक की प्रस्तुतियों संग होली गीतों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विद्या विंदु सिंह, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह और जर्मनी से आई सुप्रसिद्ध लेखिका और इंडो-जर्मन स्पेक्ट्रम की संस्थापक श्रद्धा मिश्रा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणेश वंदना के बाद पंडित अनुज मिश्रा और उनके समूह ने इन्फिनिटी शीर्षक से विशेष प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रसिद्ध कथक कलाकार नेहा सिंह मिश्रा ने जब फाल्गुन रंग छलकते हैं... पर एकल नृत्य प्रस्तुति दी। अकादमी के जूनियर विद्यार्थियों ने पारंपरिक कथक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अगले चरण में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक गुरु पंडित अनुज मिश्रा ने गीतगोविंद पर विशेष एकल नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद अकादमी के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन मोरे मुरारी खेलें होली... पर एक विशेष कथक प्रस्तुति से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रही भारत की वैश्विक पहचान
इस अवसर पर लखनपुरी और लखनऊ का महत्व विषय पर संगोष्ठी भी हुई। श्रद्धा मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशेष रूप से लखनऊ की कथक परंपरा को यूरोप में व्यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित किया जा सकता है। भारतीय कला और संस्कृति केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी वैश्विक पहचान और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। श्रद्धा मिश्रा जर्मनी में भारतीय समुदाय और भारतीय संस्कृति से जुड़े मीडिया कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और भारतीय दूतावास के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सहभागिता करती रही हैं। इंडो जर्मन स्पेक्ट्रम के माध्यम से वे भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक संवाद को सशक्त बनाने और भारतीय परंपराओं को यूरोप में प्रस्तुत करने के लिए प्रयासरत हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed