फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The cold will continue for one more week

Lucknow News: अभी एक हफ्ते और सताएगी ठंड

Mon, 29 Jan 2024 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The cold will continue for one more week
रायबरेली। जिले में अभी एक सप्ताह कड़़ाके की ठंड और कोहरा लोगों को और सताएगा। रविवार को धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। बर्फीली हवा चलने और गलन से धूप बेअसर साबित हुई। लोग ठिठुरते रहे। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज अमेठी के मौसम विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मौसम में सुधार तो होगा, लेकिन इसमें एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में सुबह कोहरे की धुंध छाने के साथ आसमान में बदली रही। कोहरे की धुंध तो सुबह 10 बजे छंट गई थी, लेकिन आसमान में बदली थी। दोपहर 12 बजे बदली छंटने के बाद धूप निकली। इस दौरान गलन और बर्फीली हवा चलने के कारण लोगों को सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। गलन व बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग घरों पर दुबकने को मजबूर रहे और हीटर और अलाव के जरिए सर्दी से बचने का प्रयास किया।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज अमेठी के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू और दहलनी की फसलों के लिए मुफीद नहीं मौसम
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरा आलू और दलहनी फसलों के लिए मुफीद नहीं है। यह मौसम सिर्फ गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। जिले में इस बार छह हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आलू की फसल की बोआई की गई है। सलोन तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा आलू उत्पादन होता है। ठंड व कोहरे के कारण 20 फीसदी आलू की फसल पर झुलसा रोग लग गया है। इससे फसल बर्बाद हो गई है।
सरसों की फसल में फूल निकलने का समय आ गया है। मौसम इसी तरह रहा तो सरसों की फसल मेंं फूल कम आएंगे। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौजिया ने बताया कि ठंड व कोहरे से गेहूं की फसल अच्छी है, लेकिन आलू, दलहनी की फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम इसी तरह रहा तो 50 फीसदी फसल चौपट हो जाएगी, जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा।

क्या बोले किसान
सलोन के किसान दिनेश यादव कहते हैं कि क्षेत्र में आलू सबसे ज्यादा होता है। फसल अच्छी थी, लेकिन कोहरे के चलते फसल मेंं झुलसा रोग लग रहा है। 20 फीसदी फसल खराब हो गई है। गेहूं की फसल अच्छी है और उत्पादन अधिक होने की उम्मीद है।

राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव के किसान हौसला सिंह का कहना है कि सरसों की फसल कोहरे से खराब हो रही है। जिस सरसों की फसल में फूल आ गए हैं, उसमें माहू लगने का खतरा उत्पन्न हो गया है। कलसहा गांव के किसान राहुल यादव कहते हैं कि मौसम का असर सब्जियों की फसल पर पड़ा है। टमाटर, बैंगन और मटर की फसल खराब हो रही है। इससे इन सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed