{"_id":"682f8d0f8b92214401030a7a","slug":"the-cleaning-of-drains-will-be-monitored-from-the-control-room-lucknow-news-c-13-knp1002-1215984-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नालों की सफाई पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कंट्रोल रूम से रखी जाएगी नालों की सफाई पर नजर
Fri, 23 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 23 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। नालों की सफाई की सफाई में लापरवाही न हो, इसके लिए नगर निगम के सभी इंजीनियरों की स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी कि वह सुबह फील्ड में जाते हैं कि नहीं। यह निर्देश बृहस्पतिवार शाम नाला सफाई के लिए हुई बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिए।
नगर आयुक्त ने कहा कि सफाई के बाद सिल्ट का उठान 24 घंटे में किया जाय। कहीं पर इसके बाद सिल्ट पड़ी न रहे। उन्होंने कहा कि जलभराव न हो, इसके लिए जो भी जरूरी कदम हो, वह उठाए जाएं। जहां पर नाला दुरुस्त करने की जरूरत है वहां उसे किया जाए। जहां पर क्रासिंग सही करने की जरूरत है तो उसे किया जाए। मशीनों का उपयोग सफाई में जहां जरूरी है वहां पर किया जाए।