{"_id":"6ab4e1e3b5ff16ccd80dd6ba","slug":"up-three-accused-from-green-ray-international-arrested-in-78-crore-embezzlement-case-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 78 करोड़ के गबन में ग्रीन रे इंटरनेशनल के तीन आरोपी गिरफ्तार, दोगुना वापसी का दावा कर निवेशकों को फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 78 करोड़ के गबन में ग्रीन रे इंटरनेशनल के तीन आरोपी गिरफ्तार, दोगुना वापसी का दावा कर निवेशकों को फंसाया
Thu, 24 Sep 2026 02:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
कंपनी के संचालकों और एजेंटों ने निवेशकों से मिली करीब 78 करोड़ रुपये की रकम हड़प ली और आपस में बांट ली। इसके बाद कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए। तीन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी से जुड़े 78 करोड़ रुपये के गबन और धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को मुरादाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू के मुताबिक, ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी के निदेशकों और एजेंटों ने लोगों को कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर कंपनी की योजनाओं में निवेश कराया था। बड़ी संख्या में लोगों ने कंपनी पर भरोसा कर अपनी रकम जमा की थी।
विज्ञापन
कंपनी के निदेशकों और एजेंटों ने मिलकर निवेशकों से रकम जुटाई। लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए कुछ निवेशकों को समय-समय पर रकम वापस भी की जाती थी। इसके बाद नए लोगों को निवेश के लिए जोड़ा जाता रहा।
विज्ञापन
आरोप है कि कंपनी के संचालकों और एजेंटों ने निवेशकों से मिली करीब 78 करोड़ रुपये की रकम हड़प ली और आपस में बांट ली। इसके बाद कंपनी बंद कर आरोपी फरार हो गए।
ईओडब्ल्यू ने 24 सितंबर को गलशहीद थाने में वर्ष 2016 में दर्ज मुकदमे से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। फुरकान अहमद को कटघर थाना क्षेत्र, फिरासत अली को मूंढापांडे थाना क्षेत्र और इब्राहिम सैफी को भोजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
ईओडब्ल्यू के अनुसार ग्रीन रे इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग जिलों और थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।