{"_id":"59a9970c4f1c1bee278b4b22","slug":"the-chief-secretary-asks-report-of-corrupt-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव ने पांच तक तलब की दागी अधिकारियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव ने पांच तक तलब की दागी अधिकारियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
राजीव कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने भ्रष्टाचारी और दागी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 50 पार वाले कर्मियों की स्क्रीनिंग करने व लंबित अभियोजन स्वीकृतियां जल्द देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने अच्छा काम करने वालों को समय से विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें कर पदोन्नतियां देने के लिए कहा है।
मुख्य सचिव ने इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पांच सितंबर तक अधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
मुख्य सचिव शुक्रवार को यहां साप्ताहिक बैठक में शासन के अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों से मुखातिब थे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस बैठक में अधिकारियों से विभागवार 50 वर्ष से अधिक आयु के कर्मियों की स्क्रीनिंग तथा विभागीय चयन समितियों की बैठकों की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने विभागीय स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति संबंधी मामलों में अब तक की गई कार्रवाई तथा लंबित प्रकरणों पर चर्चा की।
विभागीय स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक मामलों में की गई कार्रवाई व लंबित प्रकरणों पर अपडेट लिया। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर तय किए गए लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों पर भी बात की।
विज्ञापन
उन्होंने सितंबर के साथ मई व दिसंबर 2018 के हिसाब से किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना देने को कहा है।
अगले महीने से ई-ऑफिस, ई-फाइलिंग, ई-रिपोर्टिंग
मुख्य सचिव ने सभी विभागों में लागू ई-टेंडर की जानकारी ली। साथ ही अगले महीने से सचिवालय में ई-ऑफिस, ई-फाइलिंग और ई-रिपोर्टिंग व्यवस्था लागू करने पर विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी भी ली। उन्होंने जैम पोर्टल से की जाने वाली खरीद के बारे में भी जानकारी ली।