फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The challenge of strengthening weak ground again

Lucknow News: कमजोर जमीन दोबारा मजबूत करने की चुनाैती

Tue, 15 Jul 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The challenge of strengthening weak ground again
लखनऊ। लखनऊ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ शहरी क्षेत्र की पांच में से दो सीटें जीतने के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) की पकड़ लगातार कमजोर होती दिख रही है। नगर निकाय चुनाव में जहां पार्टी के पार्षदों की संख्या में भारी गिरावट आई है, वहीं संगठनात्मक मजबूती के मोर्चे पर भी सपा कांग्रेस से पीछे नजर आ रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के 110 वार्डों में वर्ष 2017 में सपा ने 37 पार्षदों के साथ मजबूत उपस्थिति दर्ज की थी, लेकिन 2023 के निकाय चुनाव में यह संख्या घटकर महज 22 रह गई। यह पिछले 20 वर्षों में सपा का सबसे न्यूनतम पार्षद प्रतिनिधित्व है।
विज्ञापन


इसके बावजूद पार्टी अब तक महानगर इकाई में कमेटियों की घोषणा नहीं कर पाई है। केवल अध्यक्ष की नियुक्ति तक सीमित रह गई है, जबकि कांग्रेस ने अपनी रणनीतिक तैयारियों में सपा से बाजी मार ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2027 की तैयारी में पिछड़ रही सपा
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी दल तैयारियों में जुटे हैं, वहीं सपा के पास स्पष्ट कार्ययोजना का अभाव नजर आता है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली सपा अपनी सहयोगी पार्टी की तुलना में भी कमजोर संगठनात्मक स्थिति में है।


लखनऊ पूर्व सीट बनी चुनौती

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट सपा के लिए हमेशा से बड़ी चुनौती रही है। हर चुनाव में इस सीट पर पार्टी की हार का अंतर बाकी सीटों की तुलना में काफी ज्यादा रहा है। हालिया लोकसभा चुनाव में भी पार्टी यहां 71 हजार से अधिक मतों से पीछे रही। यह स्थिति संकेत देती है कि यदि सपा को लखनऊ में वापसी करनी है, तो लखनऊ पूर्व जैसे सीटों पर विशेष रणनीति और जमीनी काम जरूरी होगा। हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई ठोस तैयारी दिखाई नहीं दे रही है।
विधानसभा सीटवार सपा पार्षदों की संख्या
विधानसभा सीट- वार्ड- जीते पार्षद- हारे पार्षद
लखनऊ पश्चिम- 18- 4- 14
लखनऊ उत्तर- 21- 2- 19
लखनऊ पूर्व- 19- 2- 17
लखनऊ मध्य- 16- 5- 11
लखनऊ कैंट- 12- 2- 10
जिला क्षेत्र- 24- 7- 17
कुल- 110- 22- 88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed