फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The central team examined the reality of the cleaning system

Lucknow News: केंद्रीय टीम ने परखी सफाई व्यवस्था की हकीकत

Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The central team examined the reality of the cleaning system
क्रासर
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत नगर क्षेत्र में घूमकर किया सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के तहत शनिवार को केंद्रीय टीम ने शहर की स्वच्छता और विकास कार्यों की हकीकत परखी। टीम के सदस्यों ने अधिकारियों से शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और फिर वार्डों का भ्रमण किया।

नगर पालिका परिषद रायबरेली के अलावा नगर पंचायत डलमऊ, परशदेपुर, सलोन, नसीराबाद, शिवगढ़, ऊंचाहार, बछरावां, लालगंज व बछरावां में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाना है। इसके बाद रैंकिंग जारी होगी। नगर पंचायत डलमऊ में केंद्रीय टीम स्वच्छता सर्वेक्षण कर चुकी है। शनिवार सुबह चार सदस्यीय केंद्रीय टीम यहां सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंची। ईओ स्वर्ण सिंह के साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर से मुलाकात की और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। ईओ ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और शाम सफाई कार्य कराया जाता है। शौचालय बनवाए गए हैं। जलनिकासी के इंतजाम भी कराए गए हैं। इसके बाद टीम के सदस्यों ने नगर क्षेत्र के कई वार्डों का भी जायजा लिया। टीम दो दिन शहर में रहकर स्वच्छता सर्वेक्षण करेगी। लोगों से भी जानकारी ली जाएगी। बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में शहर को सफाई के मामले में देश में 214वींं जबकि प्रदेश में 40वीं रैंक मिली थी। पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर के मुताबिक, उम्मीद है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार रैंकिंग में काफी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed