{"_id":"68362574ec6aa906700f5bbf","slug":"the-car-ran-over-two-people-at-high-speed-the-young-mans-leg-was-cut-off-and-the-old-mans-ribs-were-broken-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1224061-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो पर चढ़ा तेज रफ्तार डाला, युवक का पैर कटा, वृद्ध की पसलियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो पर चढ़ा तेज रफ्तार डाला, युवक का पैर कटा, वृद्ध की पसलियां टूटीं
Wed, 28 May 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
दो पर चढ़ा तेज रफ्तार डाला, युवक का पैर कटा, वृद्ध की पसलियां टूटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। पीजीआई इलाके में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डाला अनियंत्रित होकर उन्नाव के सोहरामऊ निवासी साइकिल सवार मृदुल यादव (20) व आइसक्रीम विक्रेता गुरु वचन सिंह (60) पर चढ़ गया। हादसे में मृदुल का एक पैर कट गया। गुरु वचन की पसलियां टूट गईं। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा में भर्ती कराया है।
नीरज वर्मा की कल्ली पश्चिम में आइसक्रीम फैक्टरी है। उनके मुताबिक गुरुवचन उनकी फैक्टरी में काम करते हैं। सुबह दस बजे गुरु वचन फ्रीजर ट्राॅली के साथ दीन दयाल पार्क के गेट पर खड़े थे। इस दौरान ही तेज रफ्तार डाला पहले मृदुल और फिर गुरु वचन पर चढ़ गया।
भीड़ को आक्रोशित होता देखकर चालक डाला छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फैक्टरी संचालक ने तहरीर दी। डाले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे में जख्मी मृदुल बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। पीजीआई इलाके के पिपरौली में रहकर पढ़ाई करता है।