फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The car parked in Gomtinagar police station was running in Lakhimpur

लखीमपुर में दौड़ रही थी गोमतीनगर थाने में खड़ी कार, जीपीएस से लॉक किया इंजन, इंस्पेक्टर नपे

Thu, 05 Mar 2020 02:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Mar 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
The car parked in Gomtinagar police station was running in Lakhimpur
demo pic

गोमतीनगर थाने में खड़ी अपनी एसयूवी के लखीमपुर में दौड़ता देखकर कार मालिक ने जीपीएस से गाड़ी का इंजन लॉक कर दिया। बीच रास्ते में कार के खड़ी होते ही उसमें सवार पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। आलाधिकारियों ने इसकी सूचना मिलने पर एसयूवी मालिक से बात कर इंजन अनलॉक कराया और तब जाकर पुलिस टीम लखनऊ पहुंच सकी। थाने में खड़ी कार के लखीमपुर में दौड़ने की यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल गई। इसके चलते एक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर होने की सजा भी भुगतनी पड़ी।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मानस एन्क्लेव निवासी कारोबारी आदित्य श्रीवास्तव और उसके परिचित संजय सिंह के बीच कार खरीदने को लेकर मंगलवार रात को विवाद हुआ था। आदित्य ने तीन साल पहले कार ली थी जिसे कुछ महीने पहले संजय को बेच दिया। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


बुधवार रात आदित्य अपने दोस्त अखंड सिंह की एसयूवी से गोमतीनगर स्थित एसआरएस मॉल के पास पहुंचा जहां संजय भी मौजूद था। आदित्य ने संजय से अपनी कार वापस ले ली। इसे लेकर दोनों पक्ष में फिर झगड़ा हुआ। हंगामा होते देख एसआरएस चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिंह दोनों पक्ष को कार समेत थाने ले आए। देर रात पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा लगा कार चोरी हो गई तो तुरंत इंजन लॉक कर दिया

पुलिस ने आदित्य की कार तो छोड़ दी लेकिन अखंड की कार थाने में ही खड़ी करा ली। अखंड का कहना है कि उसकी कार पिता राजेंद्र कुमार सिंह के नाम पर है। कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह उसने मोबाइल फोन पर कार का जीपीएस ट्रैकर ऑन किया तो चकरा गया। उसकी कार लखीमपुर में नजर आ रही थी। उसका कहना है कि उसे लगा कार थाने से चोरी हो गई है, इसलिए तुरंत इंजन लॉक कर दिया।

इससे पहले वह पुलिस को फोन करता, पुलिस अधिकारियों ने खुद उससे संपर्क किया और कार को सरकारी काम के सिलसिले में लखीमपुर भेजने की जानकारी दी। अधिकारियों ने उससे कार का इंजन अनलॉक करने को कहा। अधिकारियों के आग्रह पर अखंड ने कार को अनलॉक किया। शाम को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय को गोमतीनगर पुलिस की इस कारस्तानी का पता चला तो वह भड़क उठे और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया।

बीटेक छात्र के हत्यारोपियों के बयान लेने गई थी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम यहां अलकनंदा अपार्टमेंट में बीटेक छात्र प्रशांत सिंह की हत्या के मामले में लखीमपुर जेल में बंद मुख्य आरोपी अर्पण शुक्ला उर्फ टाइगर व एक अन्य युवक के बयान लेने गई थी। टीम बुधवार रात ही लखीमपुर के लिए रवाना हो गई थी।

इंस्पेक्टर ने लिखकर दिया ‘बेगार’ में गई है कार
गोमतीनगर पुलिस ने एसयूवी को ‘बेगार’ में इस्तेमाल करने की बात लिखकर दी है। थाना की मुहर लगे कागज पर तीन लाइन में लिखा है कि एसयूवी बेगार में जनपद लखीमपुर बुधवार शाम से गई है, जो वापस आ रही है। इस दौरान कोई घटना घटित होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी थाने की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed