{"_id":"6966b0eef99e4de2af04ab8b","slug":"the-capital-recorded-the-seasons-lowest-minimum-temperature-of-56-degrees-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1559058-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी मेंं दर्ज हुआ सीजन का सबसे कम 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी मेंं दर्ज हुआ सीजन का सबसे कम 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
धूप में बच्चे को ठंडी हवाओं से बचाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में राजधानी में दर्ज यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हालांकि, दिन में खिली धूप की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं महसूस नहीं हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में इस सीजन का यह सबसे न्यूनतम तापमान रहा, लेकिन इससे पहले के वर्षों में इससे भी कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन रात बेहद सर्द और दिन में खिली धूप देखने को मिल सकती है।
बृहस्पतिवार देर शाम या शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। यह क्रम 5-6 दिन तक जारी रहेगा। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 16 जनवरी से सुबह घने कोहरे के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लखनऊ में इसका प्रभाव शायद ही पड़े। यदि लखनऊ तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ तो 20 जनवरी के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर तापमान में आया बदलाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
13 जनवरी 21.7 5.6
12 जनवरी 21.6 6.6
11 जनवरी 23.5 8.5
10 जनवरी 22.8 6.6
9 जनवरी 18.0 6.2
8 जनवरी 16.9 6.4
7 जनवरी 16.6 9.6
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)