फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullies beat up the advocate, snatched his pistol and iPhone

Lucknow News: दबंगों ने अधिवक्ता को पीटा, छीनी पिस्तौल व आईफोन

Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat up the advocate, snatched his pistol and iPhone
लखनऊ। कृष्णा नगर क्षेत्र के आजाद नगर छोटी मस्जिद के पास शुक्रवार रात आलमबाग की ओर से आ रहे कार सवार युवकों ने पास न मिलने पर गाड़ी में बैठे अधिवक्ता की पिटाई कर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल और आईफोन छीन लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो दबंगों ने पिस्तौल व आईफोन क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया और भाग गए। अधिवक्ता ने शनिवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आलमबाग के साकेतपुरी निवासी विनय कुमार दुबे पेशे से वकील हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपनी चार पहिया गाड़ी से पकरी पुल होते हुए घर जा रहे थे। जब वह आजाद नगर छोटी मस्जिद के पास पहुंचे तो आलमबाग की ओर से आ रही एक गाड़ी उनके सामने आ गई। आरोप है कि पास न देने पर उसमें सवार युवकों ने गाड़ी से उतरकर उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुन आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो हमलावरों ने उनकी पिस्तौल व आईफोन जमीन पर पटक दिया और भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed