फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bullet shell that passed through Rajkumar Singh's head was not found

Lucknow News: राजकुमार सिंह के सिर से आरपास हुई गोली का नहीं मिला खोखा

Sat, 02 Aug 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The bullet shell that passed through Rajkumar Singh's head was not found
राजकुमार सिंह।
लखनऊ। चकबंदी विभाग के बाबू राजकुमार सिंह की मौत की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। उनके सिर में लगी गोली आर-पार हो गई थी, पर मौके से कोई खोखा नहीं मिला। खोखा गया कहां, किसी को नहीं पता। परिजनों ने अब तक हत्या के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है, पर वे हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है कि राजकुमार सिंह की दाहिनी कनपटी पर गोली लगी और बाईं ओर से निकल गई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम को कोई खोखा नहीं मिला था। अब पुलिस फिर से घटनास्थल पर जाकर खोखे की तलाश करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य, सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात को दर्शा रहे हैं कि राजकुमार सिंह ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। उन्होंने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस उनके परिजनों के संपर्क में है। अगर वे लोग हत्या की तहरीर देते हैं तो केस दर्ज कर आगे की विवेचना की जाएगी। उधर, राजकुमार सिंह के मौसेरे भाई पंकज सिंह का कहना है कि शुक्रवार को वे लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। शनिवार को हत्या की तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




असलहा बाबू से बरामद रिवाल्वर का पता लगाया जा रहा है

डीसीपी ने बताया कि राजकुमार के पास से मिली रिवॉल्वर के बारे में पुलिस ने डीएम दफ्तर में तैनात असलहा बाबू से संपर्क किया है। असलहे के नंबर से मालिक की जानकारी मांगी गई है। असलहा दूसरे जनपद का है तो जानकारी मिलने में कुछ समय लगेगा। मालिक का पता चलते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




घटना एक नजर में

उत्तर प्रदेश चकबंदी निदेशालय मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व चकबंदी मुख्यालय में तैनात बाबू आशियाना सेक्टर-जे निवासी राजकुमार सिंह (52) का शव बुधवार शाम शहीद पथ स्थित उनके प्लॉट के कमरे में पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी और दाहिने हाथ में रिवॉल्वर था। सुसाइड नोट में उन्होंने खुद को मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed