फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of the former headman's son was found in the field

Lucknow News: खेत में मिला पूर्व प्रधान के बेटे का शव

Fri, 21 Nov 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The body of the former headman's son was found in the field
राज प्रताप सिंह की फाइल फोटो।
गोसाईंगंज। सुरियामऊ के पूर्व प्रधान योगेश सिंह उर्फ बबलू के बड़े बेटे राज प्रताप सिंह (23) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर सरसों के खेत में मिला। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के गर्दन पर चोट के निशान मिले। कान से खून भी बह रहा था।
विज्ञापन


योगेश परिवार के साथ गोसाईंगंज कस्बे में रहते थे। उन्होंने बताया कि बेटा राज प्रताप मंगलवार शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को घर से करीब आठ किमी दूर पैतृक गांव में योगेश के खेत में ही उनके बेटे का शव मिला। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक राज प्रताप पर लूट, चोरी व गैंगस्टर समेत आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह शराब का आदी था। इंस्पेक्टर के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। मृतक का शव खेत में कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed