{"_id":"69349559fa8d4270010db7a5","slug":"the-body-of-the-driver-was-found-hanging-in-the-garden-with-the-help-of-a-rope-lucknow-news-c-13-lko1070-1504106-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला डाला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाग में रस्सी के सहारे लटका मिला डाला चालक का शव
Sun, 07 Dec 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मलिहाबाद। डाला भाड़े पर ले जाने की बात कहकर घर से निकले रहीमाबाद क्षेत्र के गहदों निवासी सुभाष (20) का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर कुलदीप सिंह के आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस को मौके से शराब का पाउच व कुछ दूरी पर उसका डाला खड़ा मिला।
पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिवार में पिता राजयपाल, मां राजरानी व एक बहन है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)