फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a young man was found hanging from a tree at a height of 60 feet, it took five hours to bring him down

Lucknow News: 60 फीट ऊंचाई पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पांच घंटे लगे उतारने में

Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 05 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree at a height of 60 feet, it took five hours to bring him down
युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारती एसडीआरएफ की टीम।
लखनऊ। चारबाग की सेकंड एंट्री के पास बुधवार दोपहर एक युवक का शव बरगद के पेड़ से मफलर के सहारे 60 फीट ऊंचाई पर लटका मिला। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक मशीन की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एसपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि करीब 12 बजे नाका पुलिस को स्टेशन के पीछे पेड़ से युवक के लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव उतारने का प्रयास किया, लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ को बुलाया गया। सामान्य सीढ़ी से ऊंचाई तक न पहुंच पाने के कारण हाइड्रोलिक मशीन मंगवाई गई। घंटों की जद्दोजहद के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा जा सका। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी का कहना है कि युवक पेड़ के ऊपर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। उसने काले रंग की पैंट और जैकेट पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लगे पांच घंटे
हाइड्रोलिक मशीन के संचालक ओंकारनाथ राव ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर गाड़ी लगाने में भी काफी दिक्कतें आईं। पेड़ की कुछ डालियों को काटना पड़ा, जिसके बाद पांच लोगों की टीम विजय पाल सिंह, राजीव कुमार यादव, मनोज कुमार पांडे और ललित कुमार पांडेय ने मिलकर हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से शव को नीचे उतारा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब पांच घंटे का समय लगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed