{"_id":"67ed9ecf9d92a3837904b8f0","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-suspicion-of-murder-due-to-love-affair-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1141182-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का जताया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का जताया शक
विज्ञापन
नगराम। पालखेड़ा गांव निवासी किसान रामकिशोर रावत के बेटे सूरज का शव मंगलवार रात नीम के पेड़ से लटका मिला। पिता ने प्रेम-प्रसंग में बेटे की हत्या करने का शक जताया है। घटनास्थल पर परिजनों ने हंगामा भी किया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
रामकिशोर का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने धमकी दी थी कि बेटे का समझा लो नहीं तो जान से मार देंगे। मंगलवार शाम पता चला कि सूरज लापता है। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। देर रात बेटे का शव बाग में मिलने की जानकारी हुई। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
पुलिस के आने पर भी शव उतारने से मना कर दिया। हंगामा बढ़ता देख बुधवार तड़के एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा पहुंचे और परिजनों को समझाया। तब परिजन राजी हुए। एसीपी के मुताबिक, युवक का शव साड़ी के सहारे नीम के पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसी आधार पर जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।