फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The body of a private hospital operator was found floating in the canal

Lucknow News: नहर में उतराता मिला निजी अस्पताल संचालक का शव

Sat, 28 Jun 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a private hospital operator was found floating in the canal
विनय मिश्रा। फाइल फोटो
लखनऊ। निजी अस्पताल के संचालक लखीमपुर खीरी के दतेली कला निवासी विनय मिश्रा (38) का शव शुक्रवार को इंदिरा नहर में उतराता मिला। वह दो दिन पहले अस्पताल से पार्टनर की कार लेकर निकले थे। विभूतिखंड थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज थी।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार के मुताबिक विनय विजयंत खंड में लाइफ लाइन के नाम से अस्पताल चलाते थे। पार्टनर उमाकांत सिंह ने बताया कि विनय दिल्ली की लक्ष्मी के साथ लिव इन में रहते थे। विनय ने अस्पताल के पास ही फ्लैट किराये पर लिया था। विनय की पत्नी श्वेता सात साल से दिल्ली स्थित मायके में बेटे अरनव के साथ रहती है।
विज्ञापन


उमाकांत ने बताया कि चार दिन पहले विनय ने लक्ष्मी को दूसरे युवक के साथ देख लिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। लक्ष्मी ने अस्पताल में स्टाफ के सामने हंगामा व विनय से हाथापाई की। इसके बाद वह कहीं चली गई। इस बात को लेकर विनय परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार शाम छह बजे वह उमाकांत की कार लेकर अस्पताल से निकले। इस दौरान मोबाइल फोन और फ्लैट की चाबी छोड़ दी। बृहस्पतिवार शाम बीबीडी इलाके में गढ़ी छतौना गांव के पास एक कार मिली। पास में जूते रखे थे। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने कार नंबर के जरिये उमाकांत से संपर्क किया। कार में अस्पताल का विजिटिंग कार्ड भी मिला। उमाकांत ने मौके पर पहुंचकर विनय की खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चल सका।




इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई। विनय के घरवालों को जानकारी दी गई। इसी बीच शुक्रवार दोपहर विनय का शव उतराता मिला। विनय के भाई मुन्ना मिश्रा ने लक्ष्मी से पूछताछ की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed