फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The BJP organization has finalized names for the post of Deputy Leader of the Municipal Corporation House and other positions

Lucknow News: नगर निगम सदन के उपनेता व अन्य पदों के लिए भाजपा संगठन ने तय किए नाम

Fri, 24 Jul 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The BJP organization has finalized names for the post of Deputy Leader of the Municipal Corporation House and other positions
लखनऊ। नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद दल के उपनेता के चयन के संबंध में भाजपा महानगर संगठन ने बृहस्पतिवार को विशेष बैठक की। इसमें शामिल शहर के सभी विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने मुख्य सचेतक, सचेतक और कोषाध्यक्ष के लिए भी नाम तय किए। इन पर अंतिम मुहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे। इसके बाद सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा पार्षद दल उपनेता पद के लिए पार्षद देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा का नाम है। मुख्य सचेतक, सचेतक और कोषाध्यक्ष के लिए राजेश सिंह गब्बर, रंजीत सिंह और रामनरेश रावत का नाम है। संगठन की ओर से इन्हीं नामों की सूची तय की गई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में महापौर नहीं आईं। उन्हें बैठक की जानकारी भेज दी गई है। यह भी कहा गया कि महापौर सौरभ सिंह मोनू को पार्षद दल का उपनेता बनाना चाहती हैं। हालांकि, पार्टी इस पर सहमत नहीं है, क्योंकि कई वरिष्ठ पार्षदों को तीन साल से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed