फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The best rain of the season occurred on Sunday, the mercury dropped by 4.8 degrees

Lucknow News: रविवार को हुई सीजन की सबसे अच्छी बारिश, 4.8 डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The best rain of the season occurred on Sunday, the mercury dropped by 4.8 degrees
बारिश में रेनकोट पहनकर जाते लोग।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में रविवार को इस सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। शनिवार को हुई अच्छी बारिश के बाद रविवार को पूरे दिन रिमझिम वाली बारिश ने पूरे शहर को भीगो दिया। इसके असर से अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री लुढ़क गया। इतना ही नहीं, दिन और रात के पारे में महज 1.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद में सर्वाधिक 52.5 मिमी और अमाैसी एयरपोर्ट पर 17.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में कुल औसत बारिश 34.7 मिमी दर्ज हुई। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बूंदाबांदी का यह सिलसिला सोमवार और मंगलवार को भी जारी रह सकता है। मंगलवार से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। रविवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed