फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The auto driver who came in front of the Governor's fleet could not be traced

Lucknow News: राज्यपाल की फ्लीट के आगे आए ऑटो चालक का नहीं चला पता

Thu, 19 Dec 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 19 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The auto driver who came in front of the Governor's fleet could not be traced
लखनऊ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की फ्लीट की गाड़ियां 12 दिसंबर को शहीद पथ पर आपस में टकरा गई थीं। फ्लीट के आगे अचानक एक ऑटो आ जाने से यह हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन 40 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी अब तक ऑटो चालक की पहचान नहीं कर सकी है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि ऑटो चालक ने नंबर प्लेट के आगे बंपर लगा रखा था। यही वजह है कि कैमरे में ऑटो का नंबर कैद नहीं हो पाया। पुलिस की टीम ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से भी संपर्क कर चालक के बारे में पता लगाने के लिए कहा, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। अब सवाल ये है कि ऑटो चालक वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहीद पथ पर कैसे पहुंचा। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। चालक के पकड़े जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज एक हादसा था या फिर साजिश।
विज्ञापन

राजभवन आ रहे थे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल 12 दिसंबर की सुबह एयरपोर्ट से राजभवन आ रहे थे। लुलु मॉल के सामने शहीद पथ पर अचानक उनकी फ्लीट की चार गाड़ियां आपस में टकरा गइ थीं। हालांकि, राज्यपाल की गाड़ी आगे निकल गई थी, जिन्हें सुरक्षित राजभवन पहुंचा दिया गया था। हादसे में एसीपी गाजीपुर एवी सिंह, एलआईयू के इंस्पेक्टर मो. शब्बीर, राकेश पांडेय व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मामले में डीसीपी दक्षिणी ने एक जांच कमेटी गठित की थी। छानबीन में सामने आया था कि फ्लीट के आगे एक ऑटो अचानक आ गया था, जिसके कारण जिप्सी चालक ने ब्रेक लगा दी थी। हादसे में एंबुलेंस समेत चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article