फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The audience was drenched in the poems of romance and vigour

Lucknow News: शृंगार और ओज की कविताओं से सराबोर हुए श्रोता

Mon, 23 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The audience was drenched in the poems of romance and vigour
बाजार खाला तुरिया गंज अशरफाबाद ​स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में पिंगल साहि​त्यिक संस
लखनऊ। खाला बाजार स्थित स्वास्थ्य परामर्श केंद्र में पिंगल काव्य समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान युवा कवियाें और कवयित्रियों ने शृंगार और ओज की कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कवि शेखर त्रिपाठी ने अपना मशहूर भजन जिन्हें दाम प्यारे उन्हें दाम दे दो, मुझे राम प्यारे मुझे राम दे दो... सुनाया। उन्होंने हास्य की फुलझड़ियों से भी श्रोताओं को खूब हंसाया। डॉ. ओम शर्मा ओम ने - तुमको छूना है आसमानों को, मुझे पापा के पैर छूने दो... सुनाकर पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। प्रियांशु वात्सल्य ने सुनाया- छत पे सजकर के जब चांद मेरा गया, चांद भी देखकर देखता रह गया। अटल नारायण ने ओज की कविता पढ़ी। उन्होंने सुनाया- देश की पुकार है ये, देश में बयार है ये, देश के सिंहासन पर संत होना चाहिए।
विज्ञापन

पूनम मिश्रा ने शृंगार की रचना पढ़ी- एक लड़की जब सपने पूरे करती है, अपने ही परिवार से लड़ना पड़ता है। इसके अलावा शिखा दीप्ति, अंकिता तिवारी, शिखर शर्मा रतन, पीयूष योगी आदि ने भी काव्यपाठ किया। मुख्य अतिथि अनिल रस्तोगी, विनोदनी रस्तोगी, सीमा रस्तोगी, संयोजक वैशाली रस्तोगी, डॉ. अलका गुप्ता, अंकुर पाठक, श्वेता शुक्ला के अलावा संस्था के अध्यक्ष पीयूष योगी और संस्थापक अंजुल दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed