फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The artisan ran away with 700 grams of gold from the jeweler's shop

Lucknow News: सराफ की दुकान से कारीगर 700 ग्राम सोना लेकर भागा

Wed, 06 Aug 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The artisan ran away with 700 grams of gold from the jeweler's shop
लखनऊ। सराफ धर्मेंद्र की दुकान से कारीगर वजीरगंज चौधरी गढ़इया निवासी अनिल चौधरी 700 ग्राम सोना लेकर भाग निकला। उन्होंने अनिल के खिलाफ चौक थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज में अनिल सराफ के कारखाने से जाते दिखा है।
विज्ञापन


सराफ धर्मेंद्र के अनुसार वह बान वाली गली में रहते हैं और वहीं उनका जेवर बनाने का कारखाना है। उन्होंने बताया कि तीन साल से अनिल चौधरी उनकी दुकान में काम करता था। सोमवार सुबह 11 बजे अनिल रोज की तरह कारखाने पहुंचे। सराफ ने उसको 700 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया। दोपहर दो बजे कारखाने के सभी लोग खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद सब लोग लौटे, लेकिन अनिल कारखाने पर नहीं था। सराफ ने जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो अनिल चौधरी 700 ग्राम सोना एक डिब्बे में रखकर कारखाने से बाहर जाते दिखा। सराफ धर्मेंद्र ने चौक थाने में अनिल के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। भागे हुए अनिल के बारे में सर्विलांस के बारे में पता लगाया जा रहा है। सराफ का दावा है कि अनिल के पास मौजूद सोने की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed