फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The area around FG College intersection declared polythene free

Lucknow News: एफजी कॉलेज चौराहा के आसपास का क्षेत्र पॉलिथीन मुक्त घोषित

Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The area around FG College intersection declared polythene free
रायबरेली। पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में शहर क्षेत्र में एफजी कॉलेज चौराहा के आसपास का क्षेत्र पॉलिथीन फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में अब इस क्षेत्र में पॉलिथीन की बिक्री पर रोक रहेगी। नगर पालिका की ओर से पहले दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न किए जाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग करना बंद नहीं किया तो दंडात्मक कार्रवाई कराने के साथ जुर्माना ठोका जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में पॉलिथीन की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी दुकानदार मनमाने तरीके से पॉलिथीन का उपयोग कर रहे हैं। यह पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। नगर पालिका की ओर से अब डिग्री कॉलेज चौराहा के आसपास एरिया को पूरी तरह से पॉलिथीन फ्री जोन बनाया गया है। इसी के साथ परिसर में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पॉलिथीन फैलने से गंदगी व्याप्त होती है, इसका प्रतिकूल असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है। पालिका के राजस्व निरीक्षक रविशेखर, गौरव शुक्ला, सफाई निरीक्षक संतोष सिंह की एक टीम गठित की गई है। टीम के यह सदस्य डिग्री कॉलेज चौराहा के आसपास के क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने के प्रति जागरूक करेंगे। यह अभियान बकरीद पर्व के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन मुक्त हुए ये क्षेत्र
डिग्री कॉलेज चौराहा से पवन नमकीन तक, डिग्री कॉलेज चौराहा से जेल गार्डेन रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा से कैनाल रोड हनुमान मंदिर, डिग्री कॉलेज चौराहा से कलेक्ट्रेट और डिग्री कॉलेज चौराहा से नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग तक को पॉलिथीन मुक्त घोषित किया गया है।

दुकानदारों को दिए जाएंगे झोले
पॉलिथीन फ्री जोन क्षेत्र के अंतर्गत जो भी दुकानदार हैं, उन्हें जागरूक करने के दौरान पालिका की ओर से झोले दिए जाएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि पॉलिथीन का प्रयोग करना सेहत के साथ ही पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। इसलिए दुकानदार भी ग्राहकों को झोले का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करेंगे।


एफजी कॉलेज चौराहा के आसपास के एरिया पॉलिथीन मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोई दुकानदार पॉलिथीन की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। शहर को साफ सुथरा बनाने और पर्यावरण को ठीक करने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है।
- स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed