फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The ancient temples of Lucknow will be transformed, the government has released a budget of nine crores.

Lucknow: लखनऊ के प्राचीन मंदिरों की बदलेगी सूरत, शासन ने नौ करोड़ का बजट जारी किया

Wed, 06 Aug 2025 05:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Aug 2025 05:57 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ 10 प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण करवाकर उनकी सूरत बदली जाएगी। जिसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
The ancient temples of Lucknow will be transformed, the government has released a budget of nine crores.
लखनऊ का कोनेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ को धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने के लिए गोमती घाट सहित कई प्राचीन मंदिरों की सूरत बदली जाएगी। पर्यटन विभाग की इस कार्ययोजना के लिए नौ करोड़ का बजट जारी हुआ है। इस बजट से राजधानी के 10 प्रमुख स्थलों को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि काकोरी के शीतला माता मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर के लिए एक-एक करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इसी तरह करहेटा अंबेडकर नगर वार्ड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ग्रामसभा अमलौली में मां कालिका देवी मंदिर, सुखमदत्तनगर के अठनारू ग्राम स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर, संझिया घाट गोमती नदी तट, श्री रामजानकी मंदिर और महादेव जलसाई नाथ जी प्राचीन मंदिर के लिए भी एक-एक करोड़ का बजट मिला है।
विज्ञापन


श्री ज्वाला मां मंदिर, बरिगवां और घटघटा बाबा देवस्थान ग्राम सालेहनगर के लिए 50 लाख की धनराशि अनुमोदित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed