फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The administration also demolished the hideout of Sabroz, the nephew of Changur.

UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के भतीजे सबरोज का ठिकाना भी तबाह, बुलडोजर ने ढहा दिया

Sat, 26 Jul 2025 02:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकाने को भी प्रशासन ढहा दिया। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बना था।

विज्ञापन
The administration also demolished the hideout of Sabroz, the nephew of Changur.
अवैध धर्मांतरण का आरोपी छांगुर व ढहाये गए उसके ठिकाने। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा और सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बनाया गया था। वहीं, छांगुर के करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी जारी है।

विज्ञापन


अवैध मकान को ढहाने की स्थिति का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन परती की जमीन पर सबरोज ने मकान बनाया था। चेतावनी के बाद भी सबरोज ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने शनिवार को अवैध अतिक्रमण हटा दिया है। डीएम ने कहा कि इसके साथ ही सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


छांगुर का गिरोह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था। देश भर में अपने अवैध कारनामों का जाल बुना था। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को शामिल किया था। छांगुर के कई राज तो सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके देश के संदिग्ध या प्रतिबंधित संस्थाओं से ताल्लुक की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 30 साल से कम उम्र वाले युवा उद्यमियों में छह यूपी के, छोटे शहरों के युवाओं ने सूची में बनाई जगह


ये भी पढ़ें - स्कूलों के विलय को पंचायत चुनाव में भुनाएगी आम आदमी पार्टी, जोर-शोर से शुरू की तैयारी


छांगुर ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों में अपनी पहुंच बनाई थी। इससे माना जा रहा है कि उसके सबंध उन संस्थाओं से भी रहे हैं कि जो देश में अशांति फैला रही हैं। देश में छांगुर का नाम सर्वाधिक धर्मांतरण कराने में दर्ज हो चुका है। 

छांगुर बाबा से पीड़ित कई जिलों में शिकायतें कर रहे हैं। कार्रवाई होने के बाद लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं, जिससे छांगुर के करतूत और उनसे जुड़े लोगों का नाम उजागर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed