रिश्ता ठुकराने से चिढ़े युवक ने महिला सिपाही की मां को धमकाया कि बेटी से शादी करा दो नहीं तेजाब फेंक दूंगा या जान से मार दूंगा।
यह आरोप पीड़िता ने उन्नाव में अधिवक्ता के मुंशी महेंद्र कुशवाहा पर लगाते हुए नाका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि केस करने की धमकी देते हुए आरोपित ने 25 लाख रुपये की मांगे थे।
प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह उप्र. विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी विभाग में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है।
यहां नाका इलाके में मां व परिवार संग रहती है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय से छोटे भाई पर आरोप लगाते हुए अलग-अलग थानों में कन्नौज निवासी राम प्यारी नाम की महिला डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेज रही थी।
पीड़िता जबकि राम प्यारी को जानती तक नहीं थी। न ही उसका कहीं जमीन विवाद था। छानबीन करने में पता चला कि यह सब उन्नाव के सदर इलाके में रहने वाला महेंद्र कुशवाहा कर रहा है।
पीड़िता ने बताया कि 2020 में महेंद्र कुशवाहा का रिश्ता आया था। जानकारी करने में पता चला कि महेंद्र उन्नाव में वकील का मुंशी है। अपराधी प्रवृत्ति का है और जेल भी जा चुका है।
इसके चलते शादी के लिए मना कर दिया। तब से महेंद्र आए दिन शादी के लिए दबाव बनाने लगा। फोन कर प्रताड़ित करने लगा।
एक जगह शादी तय हुई तो वहां कॉल कर पीड़िता को खुद की पत्नी बताते हुए रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता फिर भी नहीं मानी तो उसकी मां को कॉल कर शादी का दबाव बनाया और जान से मारने व तेजाब फेंकने की धमकी दी।
इस बीच पीड़िता की शादी वाराणसी में तय हुई। पीड़िता ने होने वाले पति को पूरी आपबीती सुनाई।
इस पर महिला सिपाही के होने वाले पति ने अपने स्तर से छानबीन की तो सामने आ गया कि महेंद्र कुशवाहा ही रामप्यारी के नाम पर प्रताड़ित कर रहा था। इसके बाद पीड़िता ने नाका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।