{"_id":"69e14d598a5ae094e10d1e1d","slug":"the-accused-who-stole-jewellery-worth-rs-1-crore-was-arrested-lucknow-news-c-13-lko1096-1695010-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक करोड़ के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ़्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक करोड़ के जेवरात चुराने वाला आरोपी गिरफ़्तार
Fri, 17 Apr 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। मिर्जागंज स्थित फजल ज्वैलर्स दुकान में शटर काट कर एक करोड़ के जेवर पार करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 21 दिसंबर 2025 की रात हुई थी। पकड़ा गया आरोपी फतेह सिंह जनपद शाहजहांपुर थाना निगोही के मिलखियापुर का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई एक पायजेब और 54 जोड़ी बिछिया कुल 483 ग्राम चांदी पुलिस ने उसके गांव से बरामद की।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया फजल ज्वैलर्स दुकान के मालिक यूसुफ़ वली की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम अलग-अलग जनपदों में लगभग चार माह से लगी हुई थी। 15 अप्रैल को आरोपी फतेह सिंह की जानकारी मिलने पर मलिहाबाद पुलिस ने गैर जमानती वारंट के साथ थाना निगोही क्षेत्र में दबिश देते हुए उसे गांव जाते समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में फतेह सिंह ने बताया कि अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले ज्वेलर्स की दुकान की रेकी की गई थी। घटना की रात सब्बल, प्लास, टॉर्च व बोरा लेकर आम बागों के रास्ते से मलिहाबाद मार्केट पहुंचे थे। आसपास के दुकानों के सीसीटीवी काट कर सब्बल से शटर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया था। लाइट बंद कर जेवरात चोरी कर आपस में बांट लिया था। चोरी किया हुआ डीवीआर पानी में फेंक दिया था।