फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused of stealing from a constable's house was arrested in an encounter, the stolen government pistol was recovered

Lucknow News: सिपाही के घर में चोरी करने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, चोरी गई सरकारी पिस्टल बरामद

Fri, 13 Jun 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The accused of stealing from a constable's house was arrested in an encounter, the stolen government pistol was recovered
लखनऊ। पारा निवासी क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही के घर से सरकारी पिस्टल और जेवर चुराने के आरोपी गोसाईंगंज के मातन टोला निवासी करन वर्मा को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पारा पुलिस ने एनकाउंटर बीबीखेड़ा में किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है। आरोपी के पास से चोरी की गई सरकारी पिस्टल, जेवरों के बेचे हुए 90 हजार रुपये, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 10:15 बजे पारा पुलिस बीबीखेड़ा स्थित रेलवे लाइन के किनारे वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उसे बाइक से वर्तमान में पारा की कांशीराम कॉलोनी में रह रहा करन आते दिखा। रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके खिलाफ चोरी और लूट के गोमतीनगर, चिनहट और सआदतगंज में आठ केस दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी ने पारा निवासी क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही वीर सिंह के मकान से जेवर, उनकी सरकारी ग्लॉक पिस्टल चोरी कर ली थी। सिपाही वीर सिंह ने थाने में केस दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed