Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused of plotting a murderous attack on the owner of Badri Saraf was acquitted due to lack of evidence

Lucknow News: बद्री सर्राफ के मालिक पर जानलेवा हमले की साजिश रचने का आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Tue, 03 Jun 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The accused of plotting a murderous attack on the owner of Badri Saraf was acquitted due to lack of evidence
लखनऊ। बद्री सर्राफ के मालिक पर जानलेवा हमले की साजिश करने के आरोपी अष्टभुजा पाठक को एडीजे मधु डोगरा ने आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि विवेचक ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं और दोनों के बीच पुराने विवाद के आधार पर बिना किसी सबूत के चार्जशीट दायर कर दी है। इससे विवेचक की लापरवाही दिखती है।
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने आरोपों से मुक्त करने की मांग वाली अर्जी देकर बताया कि मामले में झूठा फंसाया गया है। रिपोर्ट में मात्र संदेह के आधार पर नाम दर्ज किया गया है। आरोपी घटना के समय मौके पर मौजूद भी नहीं था। साथ ही विवेचक ने मामले के अन्य आरोपी राजेश केसरवानी को क्लीन चिट दे दी और अष्टभुजा को पुराने विवाद के आधार पर एकमात्र आरोपी बना दिया।
विज्ञापन


मामले में सुधीर केसरवानी ने विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 11 नवंबर 2020 को उनका बेटा अभिषेक केसरवानी अपनी पत्नी नेहा के साथ उसकी कल्याणपुर स्थित बद्री सर्राफ नामक दुकान बंद कर कार से घर लौट रहा था। रास्ते में सीमैप काॅलोनी के गेट के पहले कार सवार दो अज्ञात लोगो ने अभिषेक की रुकवाई और वादी के पुत्र को गोली मार दी, जो उसके सीने में लगी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आरोप लगाया गया कि वादी के बड़े भाई राजेश केसरवानी ने घरेलू जमीन के बंटवारे के बाद वादी के दुश्मन अष्टभुजा पाठक से मिलकर जानलेवा हमला करवाया था। अष्टभुजा ने वादी के बेटे को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। में मामले में पुलिस और अपराध शाखा के विवेचक ने विवेचना के बाद राजेश केसरवानी को साक्ष्य के अभाव में क्लीन चिट दे दी, जबकि अष्टभुजा पाठक को पुराने विवाद के चलते आरोपी बनाकर चार्जशीट दायर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed