फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The accused of looting from the wife of a constable and a retired inspector has been arrested

Lucknow News: सिपाही व रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से लूट का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The accused of looting from the wife of a constable and a retired inspector has been arrested
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सीआरपीएफ सिपाही और रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से लूट के मामले में कृष्णा नगर पुलिस ने बुधवार को आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया सामान व घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। दूसरा आरोपी फरार बताया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सरोजनीनगर के बदाली खेड़ा का रहने वाला मो. आसिफ है। मूलरूप से वह कानपुर नौबस्ता के मछरिया का निवासी बताया गया है। उस पर लूट, अपहरण और पुलिस अभिरक्षा से भागने के 11 मुकदमे दर्ज हैं। बीते नौ मई को सीआरपीएफ सिपाही की पत्नी कृष्णा नगर में एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी1 में बेटी को लेकर घर जा रही थीं। इस दौरान दोनों आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली थी। वहीं, छह जून को आरोपियों ने रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से चेन लूटने का प्रयास किया था। पुलिस दोनों मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये एक बदमाश को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed