{"_id":"682fec336354a883f1056722","slug":"the-accused-of-attacking-his-girlfriend-s-friend-tried-to-escape-by-snatching-the-constable-s-gun-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका की सहेली पर हमले के आरोपी ने सिपाही की बंदूक छीनकर किया भागने का प्रयास, हुई मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका की सहेली पर हमले के आरोपी ने सिपाही की बंदूक छीनकर किया भागने का प्रयास, हुई मुठभेड़
Fri, 23 May 2025 09:03 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 23 May 2025 09:03 AM IST
सार
अंबेडकनगर के टांडा में प्रेमिका की सहेली पर हमले के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की गिरफ्त में था और सिपाही की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के टांडा में प्रेमिका की सहेली पर जानलेवा हमला करने वाला असगर निवासी छज्जापुर उत्तर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को सिरफिरे असगर ने टाण्डा नगर में कमरे पर जा रही अपनी प्रेमिका की सहेली पर उस्तरे से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। असगर को पुलिस कोतवाली ले जा रही थी तभी उसने सिपाही की बंदूक लेकर भागने का प्रयास किया और जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फायर करने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद बचाव में पुलिस ने भी फायर किया और एक गोली असगर के पैर में लगी जिसके बाद पुलिस घायल हमलावर को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन