'अब गठबंधन का दौर समाप्त हो चुका है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग के मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि अब गठबंधन का दौर समाप्त हो गया है। महाराष्ट्र-हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
शिवसेना के एक मात्र मंत्री अनंत गीते को अभी तक न हटाने के सवाल पर कहा कि कई बार राज्य में गठबंधन न होकर केंद्र में होता है। वे एलिम्को में हुए कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में गठबंधन के दल भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे थे। अकाली दल के भी भाजपा पर हमले करने पर कहा कि राजनीतिक दलों में कुछ न कुछ मतभेद होते रहते हैं।
भाजपा शासित राज्यों की जीडीपी ग्रोथ, कृषि और विकास दर ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती पर कहा कि मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिजली कटौती खत्म हो गई है।
'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के कोयला न देने की बात पर गहलोत ने कहा कि यह तो उलटा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत हुई। मेरठ में लव जेहाद के एक मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा विदेश में पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं को चार फीसदी ब्याज पर कर्ज दिया जाता है।
नौकरी लगने के डेढ़ साल बाद उसकी वसूली होती है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक सतीश महाना, सुनील बजाज आदि मौजूद थे।