फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thank voters for making SP first choice, congratulate candidates: Akhilesh

सपा को पहली पसंद बनाने के लिए मतदाताओं का शुक्रिया, उम्मीदवारों को बधाई : अखिलेश 

Tue, 04 May 2021 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 May 2021 10:23 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पर खुशी का इजहार किया है।

विज्ञापन
Thank voters for making SP first choice, congratulate candidates: Akhilesh
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने सपा को पहली पसंद बनाने के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया है और जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव 2022 का सूचक है, जिसमें भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए उनसे किसी प्रकार का विजय उत्सव न मनाएं बल्कि सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता अपने स्तर से जनता की सेवा में लग जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जीत के साफ संकेत है कि किसानों, नौजवानों और गाँव तक में उसकी स्वीकारिता है। समाजवादी पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनता ने समाजवादी पार्टी को जीत दिलाकर लोकतंत्र को बचाने का भी सराहनीय काम किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भी हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां तक कि राजधानी में भी भाजपा को जनता ने नकार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने योगी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि चार साल में यूपी की जनता को सिर्फ धोखा मिला है। सपा ने जो विकास के काम आगे बढ़ाए थे, भाजपा ने उसे द्वेष पूर्ण राजनीति के कारण रोक दिया। एक साल से कोरोना का संक्रमण जारी है। भाजपा सरकार ने न तो समुचित इलाज की व्यवस्था की ना ही पलायन के शिकार श्रमिकों के रोजी रोटी की व्यवस्था की। प्रदेश बेकारी, व्यापारबंदी और शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी दुर्व्यवस्थाओं से ग्रस्त है।  अखिलेश ने कहा कि अब गिने चुने दिन ही शेष हैं भाजपा सरकार की विदाई और समाजवादी पार्टी की सरकार बनने में ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed