{"_id":"66772b45f78469456d0ea074","slug":"thana-samadhan-diwas-only-seven-out-of-141-cases-were-resolved-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105427-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस: 141 में से मात्र सात मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस: 141 में से मात्र सात मामलों का हुआ निस्तारण
Sun, 23 Jun 2024 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आए 141 में से महज सात मामलों का ही समाधान मौके पर हो पाया। शेष एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
मल्हीपुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी घनश्याम चौरसिया ने की। यहां आए कुल 13 में से 11 मामले राजस्व व दो पुलिस से संबंधित थे। इसमें महज दो मामलों को निस्तारण मौके पर हुआ। एसपी ने शेष मामलों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर निस्तारित कराने का निर्देश दिया। भिनगा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने की। यहां आए 29 में से महज एक मामला ही निस्तारित हुआ। इसी क्रम में गिलौला थाने में 13, इकौना थाने में 36, सिरसिया थाने में 20, सोनवा थाने में 16, नवीन मॉडर्न थाना कटरा में चार व हरदत्त नगर गिरंट थाने में नौ मामले आए। जिनमें से मात्र दो मौके पर निस्तारित हुए।