फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thana Samadhan Diwas: How can the solution be done in the absence of coordination, complainants are wandering

थाना समाधान दिवस : तालमेल के अभाव में कैसे हो समाधान, भटक रहे फरियादी

Sat, 10 May 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thana Samadhan Diwas: How can the solution be done in the absence of coordination, complainants are wandering
कोतवाली देहात में जनसुनवाई करते सीओ सदर आनंद राय। -संवाद
गोंडा। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जमीनी स्तर पर त्वरित न्याय और समाधान देना है, लेकिन तालमेल की कमी और विभागीय लापरवाही के चलते यह उद्देश्य पीछे छूटता जा रहा है। फरियादी न्याय के लिए भटकने को मजबूर हैं। शनिवार को जिलेभर के थानों में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवादों से जुड़े मामलों की भरमार रही। फरियादी समाधान की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे, लेकिन अधिकतर मामलों में उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

जिले में थाना समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व विभाग के बीच तालमेल की कमी एक बार फिर उजागर हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि देहात कोतवाली में कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही दिखी। कहीं अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे, तो कहीं फरियादियों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन


अफसरों में नहीं दिखा समन्वय
देहात कोतवाली में 11:15 बजे भगहर बुलंद निवासी वृद्ध राम आधार गिरी लाठी के सहारे पहुंचे। उनके हाथ-पांव उम्र के कारण कांप रहे थे। पीआरडी जवान आनंद प्रकाश दूबे ने उन्हें सहारा दिया। राम आधार ने बताया कि दबंगों ने उनकी फसल काट ली है और अब जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार में कोई सहारा नहीं है। इस दौरान नायब तहसीलदार रंजन वर्मा एक स्थान पर सुनवाई कर रहे थे, जबकि कोतवाल संजय सिंह और सीओ आनंद कुमार राय निरीक्षक कक्ष में बैठे नजर आए। समन्वय के अभाव के कारण सुनवाई बिखरी हुई दिखी। नायब तहसीलदार ने बताया कि अधिकांश शिकायतें संक्रमणीय भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने सुनीं शिकायतें, अफसर देर से पहुंचे
12:10 बजे नगर कोतवाली में इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी फरियादियों की शिकायतें सुनते नजर आए, लेकिन अफसरों की कुर्सियां खाली थीं। बाद में सीओ आनंद कुमार राय और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा पहुंचे। खिराभा निवासी रोहित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विरोधियों ने उनके घर का रास्ता बंद कर दिया है। वे करीब दो वर्षों से थाने और तहसील के चक्कर लगा रहे हैं और सौ से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला। उनका कहना है कि मुकदमा होने के बाद भी प्रशासन कार्रवाई से बच रहा है।

जमीन विवादों की भरमार
मनकापुर/मसकनवा (गोंडा)। थाना समाधान दिवस के तहत छपिया, करनैलगंज, मनकापुर और खरगूपुर में भी सुनवाई हुई। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने छपिया, एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने नगर कोतवाली, एसएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने करनैलगंज, तहसीलदार सतपाल सिंह ने मनकापुर और नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव ने खरगूपुर में शिकायतें सुनीं।


मंदिर के रास्ते पर दबंगों का कब्जा
मनकापुर में कुल 22 शिकायतों में से सिर्फ 3 का निस्तारण हुआ। यहां राधानगर निवासी जयप्रकाश ने बताया कि गांव के काली माता मंदिर का रास्ता दबंगों ने कब्जा लिया है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो गई है। अधिकारियों ने मामले के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। छपिया में 17 में से 4 शिकायतें निस्तारित की गईं। वहीं खरगूपुर में पुलिस और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से भूमि विवाद हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed