{"_id":"6923785524bd7aa58a00e944","slug":"thakur-sankatha-prasad-was-remembered-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1485847-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ठाकुर संकठा प्रसाद को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ठाकुर संकठा प्रसाद को किया याद
Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
माधव सेवा आश्रम में ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह की जयंती कार्यक्रम में मौजूद वक्ता।
लखनऊ। पीजीआई इलाके के माधव सेवा आश्रम में रविवार को भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह की 102वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए संघ व किसान आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और ठाकुर संकठा प्रसाद से आत्मीय संबंध रखने वालों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।
मुख्य वक्ता के रूप में आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र ने ठाकुर संकठा प्रसाद के जीवन, विचार और संघर्षों को रेखांकित किया। उनके साथ रामनारायण, उज्जैन, डॉ. पवन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शशि प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता राघवेंद्र ने की।
मुख्य अतिथि कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएल भट्ट रहे। विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार नरेंद्र भदोरिया तथा धर्माचार्य जगतगुरु ओम प्रपन्नाचार्य महाराज रहे।