फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Textile traders met Rajnath Singh in Lucknow and demanded ban on trade with Bangladesh

UP News: राजनाथ सिंह से मिले कपड़ा व्यापारी, बोले- बांग्लादेश से कारोबार पर लगे रोक

Tue, 24 Dec 2024 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 10:57 AM IST
सार

राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह से कपड़ा व्यापारियों ने मुलाकात की। कहा कि बांग्लादेश से कारोबार पर रोक लगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Textile traders met Rajnath Singh in Lucknow and demanded ban on trade with Bangladesh
लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यहां उप्र कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार कदम उठाए। बांग्लादेश से होने वाले कपड़ा समेत सभी कारोबारों पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज के नेतृत्व में कपड़ा व्यापारियों ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की। कहा, पिछले वर्षों में अच्छे संबंधों की वजह से बांग्लादेश से भारत में कपड़ों का बड़ा कारोबार चल रहा था, लेकिन अब मौजूदा समय में हालात खराब होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

व्यापार पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए

जब तक हालात में सुधार नहीं होते तब तक बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कपड़ों समेत सभी तरह के व्यापार पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। श्याम कृष्णानी, प्रभु जालान, सुशील गुरनानी, पुनीतलाल चंदानी, घनश्याम दास, दीपक अरोड़ा समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed