फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet paper leak case: exam regulatory authority secretary sanjay upadhyay suspended

पेपर लीक मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई : परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव निलंबित, कार्यदायी संस्था का निदेशक गिरफ्तार

Tue, 30 Nov 2021 08:06 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 30 Nov 2021 08:06 PM IST
सार

सूत्रों का कहना है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई और दिल्ली की गैर जिम्मेदार एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड को पेपर प्रिंट कराने की जिम्मेदारी सौंप दी।

विज्ञापन
tet paper leak case: exam regulatory authority secretary sanjay upadhyay suspended
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विस्तार

शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का पेपर लीक होने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव संजय कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच कर रही यूपी एसटीएफ ने प्रश्नपत्र छापने वाली एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड के निदेशक राय अनूप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस एजेंसी को प्रश्न पत्र छापने का वर्क आर्डर संजय उपाध्याय ने जारी किया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकार ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को इस पूरे मामले में प्रथम दृष्टया दोषी माना है। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इस परीक्षा को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ही थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई और दिल्ली की गैर जिम्मेदार एजेंसी आर.एस.एम. फिनसर्व लिमिटेड को पेपर प्रिंट कराने की जिम्मेदारी सौंप दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के निदेशक राय अनूप प्रसाद ने प्रश्न पत्र की छपाई के दौरान गोपनीयता एवं सुरक्षा मानकों की अपदेखी की, जिसकी वजह से पेपर आउट हो गया और परीक्षा रद्द करनी पड़ गई। इस मामले गिरफ्तार किए गए अनूप को जेल भेज दिया गया है और निलंबित किए गए संजय उपाध्याय को बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से अटैच कर दिया गया है।

बता दें कि प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था, जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस पूरे प्रकरण को राज्य सरकार ने काफी गंभीरता से लिया है। सरकार ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed