फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet exam conducted in lucknow

यूपी टीईटी : एसटीएफ की निगरानी में परीक्षा संपन्न, छह सॉल्वर गिरफ्तार

Sun, 18 Nov 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Nov 2018 02:48 PM IST
विज्ञापन
tet exam conducted in lucknow
परीक्षा देने आए टीईटी अभ्यर्थी

रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2018 का आयोजन किया गया। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए लखनऊ में 83 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


पहली पाली में प्राइमरी स्तरी की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक चली। दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा शाम 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान सचल दस्तों के साथ एसटीएफ का पहरा भी परीक्षा केंद्रों पर लगा रहा।
विज्ञापन


कई केंद्रों पर परिचय पत्र में गड़बड़ी और अन्य कारणों के चलते अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से रोक दिया गया। इस परीक्षा में लखनऊ भर में 64 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इसके साथ ही एसटीएफ की भी टीईटी पर नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्वर गैंग के छह सदस्य गिरफ्तार

tet exam conducted in lucknow
सॉल्वर गैंग - फोटो : अमर उजाला
टीईटी परीक्षा के शुरू होने से पहले रविवार सुबह एसटीएफ बरेली ने मुरादाबाद से सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी परीक्षार्थियों के स्थान पर खुद परीक्षा देने वाले थे।

एसटीएफ इंस्पेक्टर अजयपाल ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी सचिन निवासी कांशीराम नगर, जितेंद्र निवासी लोधीपुर बीजलपुर, विपिन निवासी जालौन, सौरभ निवासी कानपुर, मिथिलेश और सिप्पू निवासी निवासी जमुही प्रांत बिहार हैं।

सभी आरोपी जनपद के अलग अलग क्षेत्र में सक्रिय थे। सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों को बुध बाजार से, दो आरोपियों को मंडी समिति स्थित निजी स्कूल और दो आरोपियों को मझोला से पकड़ा गया है। ये सभी आरोपी परीक्षा केंद्र के पास मौजूद थे।

एसटीएफ अब इन छह आरोपियों से पूछताछ कर इनके गिरोह के सरगना सहित अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी का प्रयास कर रही है। शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों से एक से दो लाख रुपये तक लिए जाते हैं। रविवार को मुरादाबाद के 38 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed