फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tet candidates will wat for joining letter.

शिक्षक भर्ती: वेटिंग वालों का बढ़ेगा इंतजार

Mon, 26 Jan 2015 03:05 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखऊ Updated Mon, 26 Jan 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
tet candidates will wat for joining  letter.

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे वेंटिंग वालों का यह इंतजार बढ़ भी सकता है।

विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने यह साफ किया है कि जिन जिलों में पहले चरण में 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र बंटने लगा था, वहां दूसरे चरण में वेटिंग वालों को 29 जनवरी से नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

मगर जिन जिलों में पहले चरण में नियुक्ति पत्र बांटने की प्रक्रिया देर से शुरू हुई है वहां एक-दो दिन बाद से नियुक्ति पत्र बांटे जा सकते हैं।

वहीं, मेरठ में प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर चली आ रही दुविधा अभी तक समाप्त नहीं हो पाई है। एससीईआरटी इस संबंध में जल्द ही सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता से बात करके पूरी जानकारी देगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों की नई मेरिट लिस्ट जारी

tet candidates will wat for joining  letter.

वहीं, अंबेडकरनगर जिले में प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अंतत: नई मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। इसका अभ्यर्थियों को कई दिनों से इंतजार था।

अब इस नई मेरिट के आधार पर प्रशिक्षु शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। नई मेरिट लिस्ट बनने से 19 अन्य डिग्रीधारियों को शिक्षक बनने का मौका मिल गया है। कुल 416 डिग्रीधारियों का चयन अब शिक्षक बनने के लिए हुआ है। नियुक्ति पत्र वितरण सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।

बीते दिनों प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए जो मेरिट लिस्ट तैयार की गई थी, उसे बीच प्रक्रिया में ही बदल दिया गया था। नतीजा यह रहा था कि शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रोकनी पड़ी।

इतना ही नहीं 43 वे अभ्यर्थी अपात्र घोषित हो गए थे, जो पुरानी मेरिट के आधार पर शिक्षक बनने के लिए पात्र थे। इनमें से अधिकांश को नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया था।

मेरिट लिस्ट परिवर्तित होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें मनाकर नियुक्ति पत्र वापस लिए। जिलाधिकारी विवेक ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बीएसए व एसडीएम आलापुर को निर्देश दिया कि नए सिरे से पूरी सूची तैयार की जाए।

20 जनवरी को शुरू हुई ‌थी प्रक्रिया

tet candidates will wat for joining  letter.

20 जनवरी से यह प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पूर्व की सूची तैयार करने में इतनी गड़बड़ी की गई थी कि नई सूची को लेकर अधिकारियों को पसीने छूट गए। असल में बेसिक शिक्षा विभाग व डायट के बीच आपसी सहमति कुछ इस तरह बनी थी कि एक दूसरे पर आंख मूंदकर भरोसा किया गया। इसी के चलते तमाम गड़बड़ियों के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग ने चुप्पी साधे रखी।

वह तो अभ्यर्थियों की शिकायत के बाद डीएम ने बीएसए दलसिंगार यादव व डायट प्राचार्य रामशंकर राम को जमकर फटकार लगाई। नई सूची बनाने का जिम्मा बीएसए को सौंपा, तो तमाम दावों के बावजूद शिक्षा विभाग की भी कलई खुल गई।

डीएम ने बीएसए को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, तो इसके बाद शनिवार देर सायं नई मेरिट लिस्ट तैयार हो सकी। चार दिनों की माथापच्ची के बाद जो नई मेरिट लिस्ट तैयार हुई है, उसके आधार पर अब जिले में 19 और टीईटी उत्तीर्ण डिग्रीधारियों को शिक्षक बनने का मौका मिल गया है।

पूर्व की मेरिट लिस्ट के आधार पर कुल 397 युवक युवतियों को शिक्षक बनने का अवसर मिला था। अब कुल 416 शिक्षकों की तैनाती वाली नई मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। पूरी प्रक्रिया में शामिल एसडीएम आलापुर रमापति राम ने बताया कि 19 नए अभ्यर्थी नई मेरिट लिस्ट के अनुसार शामिल हुए हैं। कुल 416 शिक्षकों की तैनाती अब जिले में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed